कैबिनेट मंत्री ने खानपुरी गेट से गऊशाला बाजार तक बनने वाले सडक़ के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत
कहा, तय समय पर संपन्न किया जाए कार्य, गुणवत्ता के पक्ष से नहीं किया जाएगा कोई समझौता
होशियारपुर/चंडीगढ़। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की शुरुआत हो चुकी है और जल्द ही शहर की सभी सडक़ों के निर्माण को पूरा कर लिया जाएगा। वे आज खानपुरी गेट से गऊशाला बाजार तक बनने वाले सडक़ निर्माण कार्य के शुरुआत के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से 20 जून से पहले शहर की गलियों व सडक़ों के निर्माण कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा, जिस संबंधी वे पहले ही अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं।
कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि योजनाबद्ध तरीके से निर्माण कार्य को शुरु किया जाए और इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सडक़ों के निर्माण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए व इस दौरान भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से करोड़ों रुपयों की लागत से इन सडक़ों व गलियों के निर्माण का कार्य शुरु किया जा रहा है, इस लिए सडक़ निर्माण कार्य में अगर किसी तरह की कोताही सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर श्री ध्यान चंद, श्री सुरिंदर सिद्धू, श्री सुनीश जैन, श्री गुलशन राय, श्री विकास सहदेव, एस.डी.ओ. श्री हरप्रीत सिंह, श्री राजीव अग्रवाल भी मौजूद थे।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
