Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»स्वां नदी में वैज्ञानिक एवं योजनाबद्ध खनन गतिविधियों की संभावनाओं पर चर्चा
    ऊना

    स्वां नदी में वैज्ञानिक एवं योजनाबद्ध खनन गतिविधियों की संभावनाओं पर चर्चा

    By Himachal VartaNovember 12, 2025
    Facebook WhatsApp
    ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ );-    ऊना जिले में स्वां नदी में खनन गतिविधियों को वैज्ञानिक एवं योजनाबद्ध ढंग से पुनः आरंभ करने की संभावनाओं पर चर्चा के लिए बुधवार को उपायुक्त कार्यालय ऊना में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेन्द्र पाल गुर्जर ने की।
    बैठक में स्वां नदी का वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने, पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने, पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया अपनाने तथा स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्थाओं के समन्वय से खनन गतिविधियों को संचालित करने की संभावनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि यह पहल प्रदेश सरकार के उस निर्णय के अनुरूप है, जिसके तहत स्वां नदी में रेत के अत्यधिक जमाव, बढ़ती अवैध खनन गतिविधियों पर नियंत्रण, नदी के उचित चैनलाइजेशन तथा पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने का प्रावधान है।
    उन्होंने कहा कि खनन कार्यों को वैज्ञानिक पद्धति से संचालित किए जाने से न केवल नदी के प्राकृतिक प्रवाह का संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलेगी, बल्कि अवैध खनन पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। इससे स्थानीय संसाधनों का सतत एवं संतुलित उपयोग सुनिश्चित होगा और सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभागों को इस दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
    बैठक में एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, जिला खनन अधिकारी नीरज कांत, खनन निरीक्षक पंकज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.