Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला सिरमौर के मुख्यालय स्थित प्रेस क्लब नाहन में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा आज जिला स्तर पर राष्ट्रीय प्रेस दिवस आयोजित किया गया,
    सिरमौर

    जिला सिरमौर के मुख्यालय स्थित प्रेस क्लब नाहन में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा आज जिला स्तर पर राष्ट्रीय प्रेस दिवस आयोजित किया गया,

    By Himachal VartaNovember 16, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर के मुख्यालय स्थित प्रेस क्लब नाहन में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा आज जिला स्तर पर राष्ट्रीय प्रेस दिवस आयोजित किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह दिन समाज में स्वतंत्र और उत्तरदायी प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका के सम्मान में मनाया जाता है। हमेशा से ही मीडिया लोगों के हितों की रक्षा करने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने में अग्रणी रहा है।
    उन्होंने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय प्रेस दिवस ‘‘बढती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण’’ विषय पर आधारित है। उन्होंने पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े कर्मियों से आग्रह किया कि समाचार की विश्वसनीयता को बनाए रखे तथा  भ्रामक व  तथ्यहीन सूचनाओं को जारी करने से पूर्व तथ्यों को पूर्ण रूप से  जांचना आवश्यक है।
    राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मुख्य वक्ता, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की सहायक प्रोफेसर डॉ. पंकज ने मीडिया की विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए पत्रकारो को सतर्कता, जागरूकता व निष्पक्षता के साथ कार्य करने का आहवान किया। उन्होंने आर्टीफिश्यल इंटेलीजेंस के कारण बढ़ती भ्रामक सूचनओं से सतर्क रहने को भी कहा।
    इस अवसर पर अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक डॉ. संजीव अत्री वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मीडिया मे पारदर्शिता की महत्वता पर प्रकाश डाला और मीडिया पाठकों एवं दर्शकां को वास्तविक एवं भ्रामक खबरों के बीच में अंतर की परख करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समय के साथ-साथ पत्रकारिता क्षेत्र में तकनीकी परिवर्तन भी देखा जा रहा है।
    इस अवसर पर जिला लोक सम्पर्क अधिकारी ममता नेगी ने मुख्यअतिथि, अन्य अतिथीगणों  तथा पत्रकारों का स्वागत किया तथा राष्ट्रीय प्रेस दिवस की महत्ता पर अपने विचार सांझा किए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.