Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»किशोरावस्था में सही मार्गदर्शन सबसे जरूरी
    हमीरपुर

    किशोरावस्था में सही मार्गदर्शन सबसे जरूरी

    By Himachal VartaNovember 17, 2025
    Facebook WhatsApp
    हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नादौन ने सोमवार को मदर्ज प्राइड पब्लिक स्कूल मलोटी में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत किशोरियों के लिए तनाव प्रबंधन विषय पर एक जागरुकता शिविर आयोजित किया।
    शिविर की अध्यक्षता करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय कुमार ने उपस्थित किशोरियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में किशोरावस्था वह समय है, जब वह बहुत से शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक परिवर्तनों से गुजरता है। इस दौरान सही समझ तथा उचित मार्गदर्शन से व्यक्ति अपने जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को छू सकता है। इस अवसर पर मनोविज्ञानी शीतल वर्मा ने बच्चों के तनाव से निपटने के लिए उनके शारीरिक स्वास्थ्य के अतिरिक्त मानसिक व भावनात्मक रूप से स्वस्थ रहने पर बल दिया। उन्होंने बच्चों को अपने अंदर की सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग करने तथा नकारात्मक सोच से दूर रहने का भी आहवान किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य प्रवीण कौशल, अन्य अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.