Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मुख्यमंत्री गीता के अध्याओ को साक्षी मान कर, ईमानदारी से निदेशक घूस मामले में सीबीआई से करवाए जांच : अजय सोलंकी
    सिरमौर

    मुख्यमंत्री गीता के अध्याओ को साक्षी मान कर, ईमानदारी से निदेशक घूस मामले में सीबीआई से करवाए जांच : अजय सोलंकी

    By Himachal VartaMay 23, 2020
    Facebook WhatsApp
    himachal varta
    नाहन। प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी महासचिव अजय सोलंकी ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि निदेशक घूस मामले में जहा “हिमाचल देवभूमि” कह जाने वाला प्रदेश शर्मसार हुआ है वही भ्रष्टाचार में आरोपियों के तार सिरमौर से भी जुड़े होने से सिरमौर भी दागदार हुआ है | उन्होंने कहा है कि एक तरफ वैश्विक महामारी के चलते घूस लेन-देन के मामले में “देवभूमि” तब शर्मशार हुई जब लाखो का लेन-देन का ओडियो वायरल हुआ | देश व प्रदेश “कोरोना महामारी” से लड़ रहा है तो ऐसे में बड़े स्तर में पर कोविड फड़ से उपकरणों की खरीद की गई है जिसके चलते स्वास्थ्य निदेशक ने चंडीगढ़ की फर्म के सप्लायर से पांच लाख की घुस मांगी थी |

    सवास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ अजय कुमार की लाखो की घुस मांगने के मामले में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन द्वारा गिरफ्तारी की गई है | वही उसमेे निदेशक के साथ-साथ लिप्त धुस देने की पेशकश करने वाला सिरमौर निवासी की भी गिरफ्तारी तो हो गई है लेकिन अजय सोलंकी ने कहा है कि सिरमौर की जनता चाहती है कि इस प्रकरण में पीछे बैठे असली लोगों के नाम भी प्रेदश सरकार जल्द सामने लाए वहीअजय सोलंकी ने भाजपा सरकार के शीर्ष नेतृत्व पर प्रहार करते हुए कहा है कि वह इस घूस मामले चुप क्यों है, कोई प्रतिक्रिया क्यों दर्ज नही करवाई, जबकि भाजपा नेता गली-कूचे में हर वाक्य में सुर्खियां बटोरने में तो पीछे नही रहते, आखिर आज क्यों जनता को जबाब दे | अजय सोलंकी ने कहा कि अगर जांच सही तरीके से हुई तो इसमें बड़े नाम सामने आएंगे |

    अजय सोलंकी ने कहा है कि जब इतने बड़े स्तर में पर कोविड फण्ड से उपकरणों की खरीद मामले में घूस का भांडा-फोड़ हुआ है, जिसमे सिरमौर का आरोपी भी लिप्त पाया जा रहा है तो लाजमी है कि जिला सिरमौर के मेडिकल कॉलेज के कोविड फड़ से उपकरणों की खरीद की भी सीबीआई जांच हो, उन्होंने कहा है कि इसमें भी जांच के बाद चोकाने वाले चहरे सामने आएंगे |बहरहाल सिरमौर की जनता मुख्यमंत्री से गीता के अध्याओ को साक्षी मान कर ईमानदारी से निदेशक घूस मामले में सीबीआई से जांच करवाए की मांग करती है ताकि प्रकरण के पीछे लोगो के असली चहरे सामने आए |प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी महासचिव अजय सोलंकी ने मांग की है कि इन घोटाला- बाजो पर देश द्रोह का मामला दर्ज कर कड़ी से कड़ी सजा दे | वही अजय सोलंकी ने सरकार को चेताया कि अगर इस मामले को दबाया या सही से कार्यवाही नही हुई तो वह आमरण अनशन पर बैठेंगे |

    अजय सोलंकी ने प्रदेश कॉंग्रेस के शीर्ष नेतृत को भी कहा कि इस मामले को अच्छे से एकजुटता से उठाए | उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस इस भ्रष्टाचार के मुद्देपर में संलिप्त सभी लोगो को सलाखों के पीछे करने में विपक्ष की भूमिका निभाए |

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.