Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गौशाला में आग लगने से 60 मवेशी जिंदा जले
    सिरमौर

    गौशाला में आग लगने से 60 मवेशी जिंदा जले

    By Himachal VartaNovember 21, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खाड़ी गांव में देर रात एक ह्रदय विदारक हादसा सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की गौशाला भीषण आग की चपेट में आ गई।

    इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 60 मवेशी जिंदा जल गए, जबकि दो गाय बुरी तरह से झुलस गईं। पशुपालक लायक राम पुत्र सामी को इस हादसे में अनुमानित ₹9 लाख का भारी नुकसान हुआ है।

    यह घटना खाड़ी गांव में लायक राम के घर से थोड़ी दूरी पर स्थित दो गौशालाओं में रात करीब 2 बजे सामने आई। आग इतनी तेजी से फैली कि लकड़ी और चादर से बनी दोनों गौशालाएं देखते ही देखते पूरी तरह से आग की लपटों में समा गईं। लायक राम द्वारा स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दिए जाने के बाद, अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण किया।

    ​निरीक्षण में पाया गया कि गौशाला के भीतर मौजूद 35 बकरियां, 20 बकरे और 5 मेमने मौके पर ही जलकर मर गए। इसके अतिरिक्त, दो जर्सी गाय आग में बुरी तरह झुलसने के कारण अधमरी हालत में पहुंच गईं।

    इस हादसे में बकरे और बकरियों की अनुमानित कीमत लगभग ₹8 लाख और गौशाला की अनुमानित कीमत ₹1 लाख आंकी गई है।

    ​शिलाई के एसडीएम जसवाल ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लायक राम को प्रशासन की तरफ से ₹10 हज़ार की फौरी राहत तत्काल प्रदान की गई है। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित को आगामी सरकारी राहत प्रदान करने के लिए जल्द ही केस बनाकर सरकार को भेजा जा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.