Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए बागवानी क्षेत्र में नए अवसर प्रदान कर रही प्रदेश सरकार- जगत सिंह नेगी
    मंडी

    किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए बागवानी क्षेत्र में नए अवसर प्रदान कर रही प्रदेश सरकार- जगत सिंह नेगी

    By Himachal VartaNovember 22, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज सुंदरनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुराहल में एचपी शिवा परियोजना से जुड़े नए क्लस्टर खुराहल में चल रही गतिविधियों का गहन जायजा लिया। इस मौके पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    बागवानी मंत्री ने बागवानी एवं जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को परियोजना को धरातल पर सफल रूप से कार्यान्वित करने बारे सख्त आदेश दिए। खुराहल में जापानी फल के अंतर्गत लगभग 11 हेक्टेयर क्षेत्र समाहित किया जायगा। सुंदरनगर खंड में वर्तमान में लगभग 83 हेक्टेयर में छ: क्लस्टर में अमरूद, लीची, प्लम, स्वीट ऑरेंज की पैदावार की जा रही है तथा खुराहल के जुड़ने के बाद इनकी संख्या सात हो गई है।
    जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। एचपी शिवा परियोजना किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के साथ-साथ बागवानी के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने एचपी शिवा क्लस्टर चयन प्रक्रिया बारे बताया कि यदि किसान सामूहिक रूप से न्यूनतम 125 बीघा क्षेत्रफल में फलदार पौधों का रोपण करते हैं तो उनके क्षेत्र में भी यह परियोजना लागू की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मंडी जिला में इस परियोजना के तहत 104 क्लस्टर सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं, जिनसे सैंकड़ों किसान लाभान्वित हो रहे हैं।
    बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना का क्रियान्वयन कर रही कंपनी के प्रतिनिधियों को समय पर निर्धारित लक्ष्य पूरा करने और जिला मंडी के शरदकालीन पौधा रोपण क्लस्टरों में तीव्र गति से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एचपी शिवा परियोजना से किसानों-बागवानों को आय के स्थायी साधन प्राप्त हुए हैं। परियोजना के तहत फलदार पौधों की उन्नत किस्म के पौधे और पूरे क्लस्टर को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कंपोजिट फेंसिंग, हर पौधे तक ड्रिप सिस्टम के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। पौधारोपण के लिए जो बेड पर गड्ढे बनाए जाते हैं, उसका कार्य भी कंपनी के माध्यम से विभाग द्वारा करवाया जाता है। समय-समय पर राष्ट्रीय बागवानी विशेषज्ञों द्वारा किसानों का तकनीकी मार्गदर्शन भी किया जाता है।
    इस अवसर पर क्लस्टर कमेटी खुराहल के प्रधान राजेंद्र ने बागवानी मंत्री व प्रदेश सरकार का एचपी शिवा परियोजना के सफल संचालन के लिए धन्यवाद किया। अन्य लाभार्थियों ने भी परियोजना के तहत सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार का आभार जताया। एसडीएम अमर नेगी, डीएसपी भारत भूषण, विषय विशेषज्ञ उद्यान डॉ. राजेश शर्मा, सहित अन्य विभागीय अधिकारी व एचपी शिवा परियोजना व विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.