पिंजौर। पिंजौर की अमरावती विद्यालय की 8वीं की छात्रा निष्ठा शर्मा को इसरो कंट्रोल रूम में चन्द्रयान-2 को चांद पर उतरते हुए देखने के लिए केन्द्र सरकार का न्योता मिला है। गत दिवस कालका विधायक लतिका शर्मा ने निष्ठा को बधाई दी और उसका मुंह मीठा करवाया। निष्ठा लड़कियों के लिए प्रेरणा बनी है। निष्ठा इसरो कन्ट्रोल रूम में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और अन्य वैज्ञानिकों के साथ चन्द्रयान की लैंडिंग की गवाह बनेगी। बता दें कि पिछले दिनों केन्द्र सरकार की ओर से प्रत्येक स्कूल में स्पेस क्विज का आयोजन किया गया था जिसमें निष्ठा ने भी भाग लिया था उसके बाद उन्हें इसरो का निमन्त्रण आया है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19