Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय लैगिंक अभियान की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित
    सोलन

    नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय लैगिंक अभियान की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

    By Himachal VartaNovember 25, 2025
    Facebook WhatsApp
    सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने कहा कि नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय लैगिंग अभियान ज़िला सोलन में 23 दिसम्बर, 2025 तक चलाया जाएगा। राहुल जैन आज यहां नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय लैगिंक अभियान की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षत कर रहे थे।
    राहुल जैन ने कहा कि इस अभियान का इस वर्ष का विषय ‘महिलाएं नेतृत्व कर रही हैः समावेशी विकास के लिए आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक विकसित ग्रामीण भारत’ है। उन्होंने कहा कि नई चेतना 4.0 अभियान लिंग आधारित हिंसा से निपटने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरंभ किया गया है।
    उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रीय अभियान है जो ग्रामीण विकास मंत्रालय के दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना और लिंग आधारित हिंसा को रोकना है।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ज़िला सोलन में संचालित किए गए टोल फ्री नम्बरों की जानकारी देना भी सुनिश्चित करें।
    उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत प्रथम सप्ताह में महिलाओं की आर्थिक योगदानकर्ता के रूप में भूमिका विषय रखा गया है। दूसरे सप्ताह में महिला के भूमि संपत्ति व कानूनी अधिकारों के विषय पर जागरूक किया जाएगा, तीसरे सप्ताह में महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा तथा गतिशीलता को बढ़ाने विषय पर जागरूक किया जाएगा तथा चौथे सप्ताह में महिलाओं के बिना भुगतान वाले देखभाल कार्य की मान्यता बढ़ाना विषय पर जानकारी दी जाएगी।
    राहुल जैन ने इस अवसर पर विश्व महिला हिंसा उन्मूलन दिवस तथा तम्बाकू सेवन के विरुद्ध शपथ भी दिलाई।
    खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट राजेश ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा के.सी. शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.