Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»सोहारी और समताणा में विद्यार्थियों को दी सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह
    हमीरपुर

    सोहारी और समताणा में विद्यार्थियों को दी सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह

    By Himachal VartaNovember 25, 2025
    Facebook WhatsApp
    हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बिझड़ी ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहारी तथा समताणा कलां में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन जागरुकता कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियांे को किशोरावस्था के मानसिक तनाव से निपटने के उपाय सिखाए गए और उन्हें भावनात्मक परामर्श प्रदान किया गया।
    दोनों कार्यक्रमों में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए मनोविज्ञानी एवं काउंसलर शीतल वर्मा ने कहा कि हम जब भी अपनी कोई बात रखें तो दूसरों की बात को भी ध्यान से सुनना चाहिए तथा तुरंत निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए और व्यर्थ की सलाह से भी बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करते समय सही समय पर सही शब्दों का प्रयोग करें तथा नकारात्मक भाषा से बचे। हमें आभार तथा प्रशंसा व्यक्त करने और दूसरों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्हांेने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के गुर भी बताए।
    इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज कुमार ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें तनाव से मुक्ति पाने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तनाव से मुक्ति पाने के लिए सकारात्मक सोच, व्यायाम, योग, मैडिटेशन, कार्य प्रबंधन, संगीत और सामाजिक कार्यों में प्रतिभागिता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं और संतुलित आहार लें।
    दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और कॅरियर के प्रति भी जागरुक किया। उक्त शिविरों में संबंधित विभागीय वृत पर्यवेक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.