नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-केंद्र सरकार की पीएम उषा योजना के तहत प्रदेश के सबसे पुराने कॉलेजों में शुमार डॉ वाई एस परमार नाहन कॉलेज की छात्राओं को हॉस्टल सुविधा मिलने जा रही है। इस हॉस्टल के बनने से यहां दूरदराज इलाकों से कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को सुविधा मिल पाएगी। कॉलेज नाहन के प्राचार्य डॉ विभव शुक्ला ने बताया कि कॉलेज परिसर में केंद्र सरकार की पीएम उषा योजना के तहत 9.50 करोड़ रुपए की लागत से गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है जिस पर करीब 3 करोड़ रुपए की राशि अभी तक खर्च की जा चुकी है और निर्माण कार्य लगातार प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि इस हॉस्टल में 120 छात्राओं के रहने का प्रावधान है और प्रबंधन की कोशिश है कि इसमें 150 छात्राओं के रहने की व्यवस्था की जाए। कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि इस कॉलेज में जिला में जिला के दूरदराज इलाकों से छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने पहुंचती है ऐसे में आने वाले समय में उन छात्राओं के लिए हॉस्टल सुविधा कारगर साबित होगी उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द इस हॉस्टल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28
