Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मुख्यमंत्री विश्व विजेता खो-खो और कबड्डी खिलाड़ियों के साथ भेदभाव कर रहे हैं : विनय गुप्ता
    सिरमौर

    मुख्यमंत्री विश्व विजेता खो-खो और कबड्डी खिलाड़ियों के साथ भेदभाव कर रहे हैं : विनय गुप्ता

    By Himachal VartaNovember 28, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-  हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर विश्व विजेता युवा खिलाड़ियों के साथ घोर अन्याय और पक्षपात करने का आरोप लगाया है। विनय गुप्ता ने कहा कि वर्ल्ड कप जीतने वाली क्रिकेट टीम की हिमाचल से संबंध रखने वाली क्रिकेट खिलाड़ी को तो मुख्यमंत्री 24 घंटे के अंदर फोन करके उन्हें बधाई भी देते हैं और साथ में एक करोड रुपए की इनाम राशि देने की भी घोषणा करते हैं परंतु दूसरी ओर विश्व में भारत का परचम लहराने वाली खो-खो और कबड्डी खिलाड़ियों को इस सरकार ने न केवल ठेगा दिखाया है अपितू अपनी विलक्षण प्रतिभा के कारण भारत को स्वर्ण जयंती ंपदक दिलाने वाले खिलाड़ियों का सरे आम निरादर किया है ।  विनय गुप्ता ने कहा कि वह क्रिकेट खिलाड़ी रेणुका को ₹100000 की नाम राशि का स्वागत करते हैं परंतु दूसरे वर्ल्ड कप विजेताओं को भी उसी तरह से इनाम देकर नवाजा जाना जरूरी है ।उन्होंने कहा की वर्ल्ड कप विजेताओं के लिए एक ही सरकार के दो मापदंड नहीं हो सकते और यदि क्रिकेट के खिलाड़ी को एक करोड रुपए दिए जा सकते हैं तो कबड्डी और खो खो विश्व कप में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले हिमाचल के खिलाड़ियों को एक करोड़ की ईनाम राशि से वंचित कैसे रखा जा सकता है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ियों को तीन करोड रुपए की इनाम राशि देने की नीति बनाई थी लेकिन इस सरकार ने सत्ता में आते ही तत्कालीन भाजपा सरकार की युवाओं को प्रोत्साहित करने वाली उस नीति को ठंडे बस्ते में डाल दिया है जिससे यह साबित होता है कि सुक्खू सरकार युवा विरोधी सरकार है और विश्व में भारत का झंडा बुलंद करने वाले हिमाचल के खिलाड़ियों के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है। विनय गुप्ता ने कहा कि सुक्खू सरकार ने सत्ता में आने के लिए हर साल युवाओं को 1 लाख नौकरियां देने का झूठा वादा किया था और अब ऐसी प्रतिभाशाली युवाओं के साथ भी धोखा किया जा रहा है जिन्होंने विश्व स्तर पर भारत और हिमाचल प्रदेश का नाम ऊंचा किया। विनय गुप्ता ने कहा कि  जिस भारतीय टीम ने देश के लिए कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है उसे टीम में पांच बेटियां केवल हिमाचल प्रदेश से हैं और तीन बेटियां सिरमौर जिला के शिलाई से संबंध रखती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यह सरकार राज्य के युवाओं के साथ भद्दा मजाक कर रही है, आने वाले चुनाव में प्रदेश के युवा इस सरकार को युवाओं के साथ किया जा रहे धोर अन्याय का करारा जवाब देंगे

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.