नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ): जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौहान मैदान में चल रही 46 वीं हिमाचल प्रदेश सीनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) के दूसरे दिन चौगान मैदान में रोमांचक । खेले गए।रविवार को कार्यक्रम में पार्षद योगेश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि कर्नल मंजीत कटोच, रीजनल डायरेक्टर ईएसआईसी बद्दी जिला सोलन विशेष अतिथि के रूप में पधारे।इस अवसर पर बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील शर्मा और सीईओ अजय सूद भी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि कर्नल मंजीत कटोच ने खिलाड़ियों को उत्साहवर्धक शब्दों से प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रविवार को हुए महिला वर्ग के मुकाबले में सरकाघाट हॉस्टल टीम ने सोलन को 35–07 से हराया।
सिरमौर की टीम ने हमीरपुर को 41–15 से हराया। कांगड़ा ने सोलन को 32–13 से मात दी। वही डीएवी कांगड़ा की टीम ने बिलासपुर को 48–16 से हराया।
