Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»16 लाख से निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का विधायक अजय सोलंकी ने किया उद्घाटन
    सिरमौर

    16 लाख से निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का विधायक अजय सोलंकी ने किया उद्घाटन

    By Himachal VartaDecember 9, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)–जिला सिरमौर की विकास खण्ड नाहन की ग्राम पंचायत कालाअंब में विधायक विधानसभा क्षेत्र नाहन अजय सोलंकी ने स्वच्छ भारत मिशन फेस-2 के अंतर्गत 16 लाख रुपये से निर्मित जिला सिरमौर की प्रथम क्रियाशील प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का उदघाटन किया।
    इस अवसर पर विधायक नाहन अजय सोलंकी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य को स्वच्छ रखने के लिए लगातार प्रयासरत है तथा पंचायत स्तर पर कूडा व प्लास्टिक के प्रबंधन के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके लिए पंचायतों में स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडल व युवा मंडलों के सहयोग से प्लास्टिक एकत्रित कर संयत्रों के माध्यम से उचित निष्पादन किया जा रहा है।
    विधायक ने कहा कि स्वच्छता के प्रति हमें जागरूक होना होगा और समाज को स्वच्छ रखना हमारा दायित्व है ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को साफ व स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध करवा सके।
    कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शगुन स्वयं सहायता समूह सैनवाला, आशा स्वयं सहायता समूह मोगीनंद, प्रधान ग्राम पंचायत सलानी कटोला अनीता को अधिक मात्रा में प्लास्टिक एकत्रित करने पर फूलों का गमला देकर सम्मानित किया।
    इसके पश्चात उन्होंने प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्रीकरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर नाहन विकासखंड की विभिन्न पंचायतों के लिए रवाना किया। जिसके उपरांत उन्होंने उपस्थित लोगो की समस्याओं को भी सुना।
    जिला विकास अधिकारी द्धिज गोयल ने इस अवसर पर अपने विचार सांझा करते हुए लोगों से स्वच्छता को अपनाने का आह्वान किया तथा स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए अपना सम्पूर्ण सहयोग देने को कहा।
    खंड विकास अधिकारी नाहन अंजली गर्ग ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथि गणों का स्वागत किया और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई की जानकारी देते हुए कहा कि इस इकाई के स्थापित होने से नाहन विकास खंड की  35 पंचायतों तथा औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से निकलने वाले प्लास्टिक का उचित प्रबंधन होगा। इस इकाई में एकत्रित प्लास्टिक को परिवर्तित कर पुनः उपयोग में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस इकाई के स्थापित होने से क्षेत्र में प्लास्टिक से छुटकारा मिलेगा तथा इसके अपशिष्ट को लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण तथा उद्योगों के अन्य उपयोग में लाया जाएगा।
    इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान कालाअंब रेखा चौधरी, विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.