चंडीगढ़। हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय को पारंपरिक त्यौहार ईद-उल-फितर पर अपनी ओर से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।
ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी शुभकामना संदेश में उप-मुख्यमंत्री श्री चौटाला ने कहा कि ईद भाई-चारे और आपसी सद्भाव का एक ऐसा त्यौहार है जो अपनी समृद्ध परम्पराओं की वजह से संपूर्ण मानवता को प्यार तथा मोहब्बत का संदेश देता है और सामाजिक ताने-बाने को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि ईद के त्यौहार से हमें त्याग, आत्मसंयम, सहनशीलता तथा परोपकार की प्रेरणा मिलती है। इस समय सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए हमें त्यौहार मनाने होंगे।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद का त्यौहार खुशियों तथा समृद्धि का प्रतीक है, जिसे हमें आपस में मिलजुलकर, शांति एवं सौहार्द से मनाना चाहिए।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
