नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राजकीय महाविद्यालय पझौता में वीरवार को सड़क सुरक्षा क्लब के तत्वाधान में महाविद्यालय परिसर से लेकर श्लेच कैंची तक सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई ।रैली को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर शिवानी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्राचार्या महोदया ने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का हृदय पूर्वक पालन करने की अपील की। रैली सड़क सुरक्षा जागरूकता नारों से पूरे क्षेत्र को उद्घोषित करती हुई श्लेच कैंची में एकत्र हुई। वहां रैली को बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा गुंजन शर्मा ने संबोधित किया ।अपने संबोधन में गुंजन ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों, पास से गुजरते वाहन चालकों तथा अन्य उपस्थित सामान्य जनों को सड़क दुर्घटनाओं की भयानक वस्तु स्थिति से अवगत करवाया।साथ ही गुंजन शर्मा ने यातायात नियमों के उल्लंघन तथा दुर्घटनाओं की आवृत्ति के अंतर संबंध को उल्लेखित करते हुए समाज पर दुर्घटनाओं के दुष्परिणामों तथा नुकसानों से सभी को अवगत करवाया। उद्बोधन के उपरांत विद्यार्थियों ने गुजर रहे वाहन चालकों को पत्रक वितरित करके यातायात नियमों की अनुपालना हेतु जागरूक किया। रैली वापस महाविद्यालय परिसर पहुंचकर एकत्र हुई ।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर शिवानी शर्मा ने सड़क सुरक्षा क्लब को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बधाई दी। इस अवसर पर समस्त शैक्षिक व गैर शैक्षिक स्टाफ उपस्थित रहा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
Breakng
- माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
Thursday, June 4
