Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्लू»उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने शुक्रवार को राजकीय पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (कन्या) सुल्तानपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
    कुल्लू

    उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने शुक्रवार को राजकीय पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (कन्या) सुल्तानपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

    By Himachal VartaDecember 12, 2025
    Facebook WhatsApp
    कुल्लू  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक और सह-पाठ्यचर्या (co-curricular) प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।मुख्य अतिथि उपायुक्त कुल्लू ने अपने संबोधन में छात्राओं को कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने के महत्व पर जोर दिया, तथा उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर विभिन्न विषयों, खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
    कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त ने दीप प्रज्वलन कर किया और छात्राओं ने इस अवसर पर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की ।
    उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के युग में हमें निरंतर अभ्यास और अध्ययन के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य विधाओं में भी समय-समय पर भाग लेते रहना आवश्यक है।
    उन्होंने कहा कि जीवन में सही समय पर अपना लक्ष्य तय करना नितांत ही आवश्यक है और इस लक्ष्य के अनुसार अपनी पढ़ाई तथा उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए परिश्रम सुनियोजित तरीके से करते रहना बहुत ही जरूरी है।
    उन्होंने सोशल मीडिया तथा सूचना प्रौद्योगिकी का सही इस्तेमाल पर बल दिया।
    कॉलेज की प्राधाचार्य श्रीमती भावना तनवर ने उपायुक्त का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने स्कूल के कार्यों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों और छात्राओं की प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं का मार्गदर्शन करने के लिए उपायुक्त का धन्यवाद प्रेषित किया।
    इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें छात्राओं ने स्मूहगान , कुल्लवी नाटी ,सराजी नाटी , बांग्ला नृत्य , राजस्थानी नृत्य ,गरबा नृत्य आदि से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और समारोह की शोभा बढ़ाई । सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.