Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»उप-मुख्यमंत्री ने सकोर गांव के समीप मुख्य पाइप लाइन का लिया जायजा
    मंडी

    उप-मुख्यमंत्री ने सकोर गांव के समीप मुख्य पाइप लाइन का लिया जायजा

    By Himachal VartaDecember 12, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज मंडी शहर के लिए ऊहल नदी से निर्मित पेयजल आपूर्ति योजना के तहत सकोर गांव के समीप पाइप लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को इस मुख्य पाइप लाइन के स्थिरीकरण के लिए स्थायी समाधान करने तथा शहर के लोगों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    उन्होंने कहा कि उहल नदी से मंडी शहर की मुख्य पेयजल योजना के तहत हाल की जल त्रासदी में पहाड़ दरकने से 28 कि.मी लाइन कई जगह बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही थी। इसके समाधान के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी की विशेषज्ञ टीम से निरीक्षण करवाया गया और उनके सुझावों पर लाइन का री-अलाइनमेंट कार्य जारी है।
    उन्होंने बताया कि भूस्खलन वाले हिस्से को बाइपास करते हुए 450 मि.मी. की 970 मीटर नई ग्रैविटी मेन पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिससे निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी और बार-बार की मरम्मत लागत घटेगी, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था और मजबूत बनेगी।
    जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने उप-मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि इस बार की बरसात में सकोर गांव के पास भारी भूस्खलन से यह मुख्य पाइप लाइन बार-बार क्षतिग्रस्त होती रही है। यहां लगभग 300 मीटर के क्षेत्र में पहाड़ी से भूस्खलन के कारण सड़क का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है जिससे मुख्य पाइप लाइन को स्थिर रखना चुनौतीपूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस लाइन के बाइपास करने के लिए 450 मिली मीटर व्यास की पाइप लाइन बिछाना प्रस्तावित है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 970 मीटर है। रियागड़ी से लेकर मंडी तक इस योजना के तहत 16 एमएलडी पानी की आपूर्ति प्रतिदिन की जाती है।
    उप-मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सबसे बेहतर उपाय करने पर बल देते हुए कहा कि यह योजना मंडी शहर की लगभग 50 हजार से अधिक की आबादी को पेयजल उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही है। विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें कि लोगों को निर्बाध पानी की आपूर्ति हर मौसम में जारी रखी जाए।
    इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता उपेंद्र वैद्य ने प्रस्तावित कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
    मिल्क फैडरेशन के पूर्व अध्यक्ष चेतराम ठाकुर, एसडीएम रूपिंद्र कौर सहित जल शक्ति विभाग के उच्चाधिकारी भी मौके पर उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.