Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»शिक्षा सुधारों से बदली प्रदेश की तस्वीर – चन्द्रशेखर
    मंडी

    शिक्षा सुधारों से बदली प्रदेश की तस्वीर – चन्द्रशेखर

    By Himachal VartaDecember 13, 2025
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    प्रदेश सरकार ने शिक्षा को विकास की धुरी मानते हुए व्यापक सुधार लागू किए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से सामने आ रहे हैं। शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चोलथरा व राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मण्डप में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य में 100 नए सीबीएसई पैटर्न के विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं तथा अगले शैक्षणिक सत्र से इन विद्यालयों में सीबीएसई कक्षाएं आरंभ की जाएंगी।
    विधायक ने बताया कि पहली कक्षा से अंग्रेज़ी माध्यम लागू करना और सीबीएसई स्कूलों की स्थापना सरकार की दूरदर्शी शिक्षा नीति का हिस्सा है। इन प्रयासों के चलते हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में 21वें स्थान से 5वें स्थान तक पहुंचने में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि पहली से जमा दो तक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अलग स्कूल शिक्षा निदेशालय गठित किया गया है, जिससे नीति निर्माण और क्रियान्वयन में तेजी आई है।
    कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य शहीद दीपक गुलेरिया व मा.पा. चोलथरा के कमलेश ठाकुर तथा रा.व.मा.पा. मण्डप के अनिल कुमार ने स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष जयपाल की उपस्थिति में वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में शैक्षणिक उपलब्धियों, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और आधारभूत ढांचे के विकास की जानकारी दी गई। एसएमसी प्रधान रक्षा देवी की उपस्थिति में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया।
    विधायक चन्द्रशेखर ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेल और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने तथा नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन और निरंतर मेहनत ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है।
    इस अवसर पर विधायक ने विद्यालय परिसर में सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की तथा बास्केटबॉल कोर्ट की दिशा बदलने के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों का मनोबल और अधिक बढ़ा।
    इस मौके पर प्रधान सुनीता बसंतपुर, विजय कुमार बीडीसी सदस्य, संजय कुमार उपप्रधान, शिव कुमार बीडीसी, कमलेश ठाकुर प्राचार्य, मुख्याध्यापक राजेश चंदेल, मुख्याध्यापक ललित कुमार, आर.के. वर्मा, राकेश बन्याल, विनोद तलवार, गांधी राम, बोना राम, बलदेव, विनोद कुमार, राजीव कुमार, मेहर चंद, गारला, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष मण्डप जयपाल, प्रधान संजय ठाकुर, सलोचना देवी, लच्छीधर शर्मा, बालम राम, कुलदीप सिंह, सुनील ठाकुर सहित अन्य लोग व अभिभावक उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.