Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्लू»कुल्लू जिले में पल्स पोलियो अभियान (IPPI) की तैयारियों के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
    कुल्लू

    कुल्लू जिले में पल्स पोलियो अभियान (IPPI) की तैयारियों के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

    By Himachal VartaDecember 16, 2025
    Facebook WhatsApp
    कुल्लू  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 21 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले Intensified Pulse Polio Immunization (IPPI) राउंड, नियमित टीकाकरण और खसरा-रुबेला (MR) उन्मूलन की तैयारियों कि समीक्षा की गई।
    बैठक में आगामी अभियान की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए जानकारी दी गई कि आगामी 21 दिसंबर को कुल्लू जिले के विभिन्न क्षेत्रों (आनी, बंजार, जरी, नग्गर, निरमंड और कुल्लू शहरी) में 5 वर्ष से कम आयु के कुल 30,183 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विभाग ने 43,100 ओरल पोलियो वैक्सीन (OPV) खुराक और 2,155 वायल की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। व्यापक जनशक्ति और माइक्रो-प्लानिंग अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विस्तृत मैनपावर प्लानिंग तैयार की है।
    बैठक में जानकारी दी गई जिले भर में कुल 402 बूथ स्थापित किए जाएंगे। बूथ अभियान के बाद, टीमों द्वारा कुल 97,745 घरों का दौरा किया जाएगा ताकि कोई भी बच्चा छूट न जाए। इसके लिए 803 टीमें तैनात की गई हैं। बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों के लिए 10 ट्रांजिट पॉइंट बनाए गए हैं। साथ ही, दुर्गम क्षेत्रों के लिए 4 मोबाइल टीमें गठित की गई हैं पूरे अभियान की निगरानी के लिए 94 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।
    कोल्ड चेन और लॉजिस्टिक्स की तैयारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि वैक्सीन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कोल्ड चेन का पुख्ता इंतजाम किया गया है। जिले में 27 ILR (Ice Lined Refrigerators) और 26 डीप फ्रीजर पूरी तरह कार्यशील हैं। इसके अतिरिक्त, वैक्सीन को बूथों तक पहुँचाने के लिए 738 वैक्सीन करियर और पर्याप्त संख्या में आइस पैक्स की व्यवस्था की गई है।
    जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) डॉ. ऊषा ठाकुर ने बताया कि फरवरी 2024 के पिछले राउंड में जिले ने 33,138 बच्चों को कवर कर शानदार उपलब्धि हासिल की थी।
    उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, स्वयंसेवकों और अन्य हितधारकों (Stakeholders) से इस बार भी उसी समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.