नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान आगामी 4 दिन, 20 से 23 दिसंबर, 2025 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।
यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 20 दिसंबर को इटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब में आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि होगें। 21 दिसंबर को रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदनी में आयोजित वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि होंगे तथा दोपहर बाद सतौन में जन समस्याएं सुनेंगे।
उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री 22 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे तथा दोपहर बाद शिलाई लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में जनता की शिकायतों का निवारण करेंगे। 23 दिसंबर को उद्योग मंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिम्बी में आयोजित होने वाले वार्षिक समारोह कार्यक्रम म मुख्य अतिथि होंगे।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
