Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आर्थिक मोर्चे पर भारत ने रचा नया कीर्तिमान, मोदी सरकार के नेतृत्व में बढ़ा भरोसा : सुरेश कश्यप
    सिरमौर

    आर्थिक मोर्चे पर भारत ने रचा नया कीर्तिमान, मोदी सरकार के नेतृत्व में बढ़ा भरोसा : सुरेश कश्यप

    By Himachal VartaDecember 31, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री सुरेश कश्यप ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के चांदनी में आयोजित स्वर्गीय संजय ठाकुर मेमोरियल खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर शिलाई विधानसभा के पूर्व विधायक श्री बलदेव तोमर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला।
    समारोह को संबोधित करते हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व के गुण विकसित करती हैं। उन्होंने स्व. संजय ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं।
    सांसद सुरेश कश्यप ने देश की आर्थिक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की आर्थिक विकास दर ने नई ऊँचाइयों को छुआ है। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में देश की विकास दर 8.2 प्रतिशत रही, जो पिछली दो तिमाहियों की तुलना में उल्लेखनीय रूप से अधिक है।
    उन्होंने बताया कि रोजगार के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। नवंबर 2025 में बेरोज़गारी दर घटकर 4.7 प्रतिशत रह गई, जो अक्टूबर 2025 के 5.2 प्रतिशत और अप्रैल 2025 के 5.1 प्रतिशत से भी कम है। यह मोदी सरकार की नीतियों का प्रत्यक्ष परिणाम है।
    महंगाई पर नियंत्रण को बड़ी उपलब्धि बताते हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि जनवरी 2025 में 4.26 प्रतिशत रही सीपीआई मुद्रास्फीति नवंबर 2025 तक घटकर मात्र 0.71 प्रतिशत पर आ गई है, जिससे आम आदमी को बड़ी राहत मिली है।
    उन्होंने आगे कहा कि देश का निर्यात लगातार मजबूत हो रहा है। नवंबर 2025 में मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट बढ़कर 38.13 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जबकि जनवरी 2025 में यह 36.43 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
    सुरेश कश्यप ने कहा कि ये सभी आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तो मुमकिन है, जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं।”
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.