नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश से सटे हरियाणा के कालाअम्ब क्षेत्र में जिला सिरमौर के एक कामगार युवक की कथित रूप से बेरहमी से पिटाई कर हत्या किए जाने की घटना ने क्षेत्र में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने हरियाणा पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताया है। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिरमौर से की मुलाकात
घटना के विरोध में हिमाचल किसान सभा, सीटू और महिला संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नाहन पहुंचा और एसपी सिरमौर एनएस नेगी से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह मामला साधारण मारपीट नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या और गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन का है। पीड़ित पक्ष के अनुसार कालाअम्ब की शिवालिक कॉलोनी में ददाहू क्षेत्र के निवासी लखनपाल उर्फ लक्की, विजय और नीरज के साथ आरोपियों ने बेरहमी से मारपीट की। लखनपाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपियों द्वारा परिवार को फोन पर धमकियां दी गईं और बच्चों को छोड़ने के बदले पैसों की मांग की गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में केवल हल्की धाराएं लगाई गई हैं, जिससे उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद कमजोर हो रही है। उनका कहना है कि यदि शुरुआत में ही गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जाता, तो आरोपियों के हौसले �