Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना में पूर्ण सशस्त्र सेना दिवस समारोह आयोजित*
    ऊना

    जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना में पूर्ण सशस्त्र सेना दिवस समारोह आयोजित*

    By Himachal VartaJanuary 14, 2026
    Facebook WhatsApp
    ऊना( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना में बुधवार को दसवां पूर्ण सशस्त्र सेना दिवस समारोह गरिमामय ढंग से आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि पूर्ण सशस्त्र सेना दिवस हमें उन शहीद वीरों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि सैनिकों का बलिदान केवल इतिहास नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा की मजबूत नींव है। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी केवल सैनिकों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके परिवारों, विशेषकर वीर नारियों, वीर माताओं और आश्रितों को सम्मान और हर संभव सहायता देना भी हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। कोई भी सैनिक या आश्रित अपनी समस्या के साथ कभी भी प्रशासन से संपर्क कर सकता है तथा समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टीनेंट कर्नल एस. के. कलिया ने सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों तथा वीर नारियों को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। समारोह के दौरान उपायुक्त ने वीर नारियों, वीर माताओं एवं बहादुरी पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर बहादुरी पुरस्कार विजेता ऑनरेरी कैप्टन सुखदेव सिंह (वीर चक्र), पूर्व नायक देव प्रकाश (वीर चक्र), पूर्व सूबेदार दौलत राम (सेवा मेडल), ऑनरेरी कैप्टन सुशील कुमार (शौर्य चक्र), ऑनरेरी कैप्टन चरण दास (शौर्य चक्र) के साथ-साथ सविता ठाकुर (पत्नी स्वर्गीय अमित कुमार), रुचि (पत्नी स्वर्गीय अमरिक सिंह), कंचन बाला (पत्नी कुलविंदर सिंह), प्रकाशो देवी (पत्नी स्वर्गीय शिव देव), राकेश कुमारी (पत्नी स्वर्गीय हरपाल दत्ता—सेवा मेडल) तथा 87 वर्षीय सेवा निवृत्त सूबेदार दिलबाग सिंह को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व उपायुक्त सहित उपस्थित अधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को नमन किया तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक लीग ऊना के अध्यक्ष कर्नल शक्ति चंद, भूतपूर्व सैनिक लीग दौलतपुर के अध्यक्ष कर्नल जोगिंद्र पाल, कर्नल सतदेव सिंह, कर्नल रघुवीर सिंह, कर्नल के. पी. एस. चन्झोत्रा, कर्नल नानक चंद, कर्नल पी. एस. राजपूत, कर्नल योगेश समनोल, कर्नल दर्शन सिंह, कर्नल कुलदीप सिंह वशिष्ठ (सेवा मेडल), कर्नल जोगिंदर राणा, कर्नल डी. पी. वशिष्ठ सहित अन्य सैन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.