Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में 181 प्रशासनिक अधिकारी अपना विद्यालय योजना के तहत 251 स्कूलों का कर रहे मार्गदर्शन
    सिरमौर

    सिरमौर में 181 प्रशासनिक अधिकारी अपना विद्यालय योजना के तहत 251 स्कूलों का कर रहे मार्गदर्शन

    By Himachal VartaJanuary 18, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई अपना विद्यालय ( द हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम ) योजना के तहत जिला सिरमौर में शिक्षा व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक सकारात्मक और सराहनीय पहल की गई है। प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार अब जिला सिरमौर के विभिन्न विभागों के अधिकारी हर महीने नियमित रूप से सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्कूल को केवल शैक्षणिक संस्थान ही नहीं , बल्कि बच्चों के चरित्र निर्माण , नैतिक विकास और उज्ज्वल भविष्य का केंद्र बनाना है। जिला सिरमौर में इस योजना के अंतर्गत 159 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, 23 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 19 राजकीय उच्च विद्यालय, 50 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल किए गए हैं। योजना के तहत जिले के कुल 251 सरकारी स्कूलों को 181 प्रशासनिक अधिकारियों के मार्गदर्शन से जोड़ा गया है। योजना के तहत अलग – अलग विभागों के राजपत्रित अधिकारियों द्वारा राजकीय स्कूल गोद लिए गए हैं।
    अधिकारियों द्वारा हर माह अपने निर्धारित स्कूलों में जाकर बच्चों से संवाद किया जा रहा है। छात्रों को नैतिक मूल्यों , अनुशासन, समाज के प्रति जिम्मेदारी , नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त अधिकारी अपने जीवन और सेवा अनुभव साझा कर छात्रों को प्रेरित करते हैं। ’अपना विद्यालय’ योजना में नशा मुक्ति अभियान को विशेष प्राथमिकता दी गई है। अधिकारियों द्वारा बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में सरल भाषा में समझाया जा रहा है, ताकि वे गलत आदतों से दूर रह सकें। साथ ही छात्रों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और सामान्य जागरूकता के महत्व के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.