Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उपायुक्त ने दिलाई शपथ
    सिरमौर

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उपायुक्त ने दिलाई शपथ

    By Himachal VartaJanuary 24, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई।
    इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनावों की गरिमा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार के प्रलोभन, धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय या भाषा से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।
    प्रियंका वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह बिना किसी दबाव के अपने विवेक से मतदान करे। उन्होंने सभी से लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
    राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करना है।
    इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा, सहायक आयुक्त उपायुक्त विवेक शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन विजय कुमार उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.