Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अवैध दस्तावेज से भारत में रह रही उज़्बेकिस्तान की महिला नाहन से गिरफ्तार
    सिरमौर

    अवैध दस्तावेज से भारत में रह रही उज़्बेकिस्तान की महिला नाहन से गिरफ्तार

    By Himachal VartaJanuary 24, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( ‌एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर पुलिस ने नाहन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए उज़्बेकिस्तान की एक महिला को बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस थाना सदर नाहन में विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
    पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जनवरी 2026 की रात पुलिस थाना नाहन को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली थी कि शक्तिनगर से आगे कैंची मोड़ के पास एक वाहन संदिग्ध अवस्था में खड़ा है, जिसमें एक युवक और एक युवती मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान लिंक रोड जोगनवाली, नाहन पर एक वाहन संख्या यूपी-16-ईएफ-7194 सड़क किनारे नाली में एक ओर धंसा हुआ पाया गया। वाहन की चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम सैफ क्वेजिलबाश पुत्र स्वर्गीय आघा अब्बास कासिम क्वेजिलबाश निवासी फ्लैट नंबर-901, टावर नंबर-1, जेपी कोर्ट, वीटीसी, ग्रेटर नोएडा, जिला गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश बताया। वहीं उसके साथ मौजूद महिला ने स्वयं को उज़्बेकिस्तान की नागरिक बताया
    पुलिस द्वारा की गई तस्दीक के दौरान महिला के पास भारत में रहने से संबंधित कोई भी वैध पासपोर्ट या वीजा प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद महिला को हिरासत में लेकर पुलिस थाना नाहन लाया गया।
    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.