Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली हल्के में आयोजित हुए धार्मिक आयोजनों में की शिरकत
    सिरमौर

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली हल्के में आयोजित हुए धार्मिक आयोजनों में की शिरकत

    By Himachal VartaFebruary 1, 2026
    Facebook WhatsApp
    ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज(रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़, बीटन, बाथड़ी, बालीवाल, ललड़ी, भदसाली और सलोह गांवों में श्री गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित हुए धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में माथा टेका तथा प्रबंधक समितियों को कार्यक्रम आयोजन के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन समाज में समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने बिना किसी भेदभाव के मानवता, कर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
    धार्मिक स्थलों के संरक्षण, सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध  मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक आस्था के केंद्रों के संरक्षण, सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में मंदिरों के विकास पर करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें और धार्मिक स्थलों की गरिमा बनी रहे। उन्होंने बताया कि गुरु रविदास मंदिर कमेटी बालीवाल, ललड़ी, सलोह तथा दुलेहड़ को मंदिरों के सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 25-25 लाख रुपये, पंजवार और हरोली गुरु रविदास मंदिर कमेटी को 15-15 लाख रुपये तथा भदसाली गुरु रविदास मंदिर कमेटी को 71 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशभर में मंदिरों के समग्र विकास को प्राथमिकता दे रही है और हरोली क्षेत्र में धार्मिक स्थलों के विकास को और गति देने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.