Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों से डगमगाई हिमाचल की अर्थव्यवस्था : विनय गुप्ता
    सिरमौर

    कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों से डगमगाई हिमाचल की अर्थव्यवस्था : विनय गुप्ता

    By Himachal VartaFebruary 12, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य की बिगड़ती आर्थिक स्थिति के लिए पूरी तरह सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ता कर्ज, लगातार बढ़ रहा राजस्व घाटा और वित्तीय कुप्रबंधन प्रदेश को गंभीर संकट की ओर ले जा रहा है। विनय गुप्ता ने आरोप लगाया कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए कांग्रेस सरकार बार-बार केंद्र सरकार पर अनावश्यक और बेबुनियाद आरोप लगा रही है, जबकि सच्चाई यह है कि आर्थिक चुनौतियों के संकेत पहले से स्पष्ट थे। उन्होंने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान में कमी कोई अचानक लिया गया निर्णय नहीं था, बल्कि यह पूर्व निर्धारित प्रक्रिया का हिस्सा था। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने न तो आय के नए स्रोत विकसित किए और न ही निवेश आकर्षित करने के लिए कोई ठोस नीति बनाई। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश आर्थिक संकट से गुजर रहा है, तब राजनीतिक नियुक्तियों, सलाहकारों और अनावश्यक खर्चों में वृद्धि समझ से परे है। सरकार को फिजूलखर्ची पर तुरंत रोक लगानी चाहिए और वित्तीय अनुशासन को प्राथमिकता देनी चाहिए। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हिमाचल पर बढ़ता कर्ज आने वाली पीढ़ियों के लिए भारी बोझ साबित होगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह जनता को गुमराह करने के बजाय अपनी आर्थिक नीतियों की गंभीर समीक्षा करे और ठोस सुधारात्मक कदम उठाए। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए विनय गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार विकास, आधारभूत संरचना और आर्थिक सुदृढ़ीकरण पर लगातार कार्य कर रही है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.