नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-शहर के प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य संस्थान डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में विभिन्न डायग्नोस्टिक जांचों के उपयोगकर्ता शुल्क में वृद्धि कर दी गई है। नई दरें लागू होने के बाद अब सस्ती जांच की उम्मीद लेकर आने वाले मरीजों को कुछ अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ेगा, हालांकि जरूरतमंद और विशेष श्रेणी के मरीजों को पहले की तरह राहत जारी रहेगी।जानकारी के अनुसार, हाल ही में रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी बैठक में जांच शुल्क संशोधित करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय ने आदेश जारी कर नई दरों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। अब ईसीजी से लेकर वीडियो ईईजी तक कुल नौ प्रकार की जांचों के लिए निर्धारित शुल्क देना होगा
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Wednesday, July 22
