Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»स्कूली विद्यार्थियों ने सीखे पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी व्यवसाय के गुर : मेला राम शर्मा
    सिरमौर

    स्कूली विद्यार्थियों ने सीखे पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी व्यवसाय के गुर : मेला राम शर्मा

    By Himachal VartaFebruary 26, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरवा जूणेली और संगड़ाह स्कूल के विद्यार्थियों की पर्यटनों एवं हॉस्पिटैलिटी विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हो  गई। हरिपुरधार के निकट मानव हिल रिजॉर्ट बड़याल्टा में आयोजित इस कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी व्यवसाय के विभिन्न पहलुओं की बारीकियों का प्रैक्टिकल करवा कर गहन प्रशिक्षण दिया गया। इन दोनों पाठशालाओं से आए लगभग 100 विद्यार्थियों को मानव हिल रिसॉर्ट के परिसर में होटल मेनेजमेंट, कुकिंग, हाउसकीपिंग, टेंट मेकिंग, स्वच्छता, बोनफायर, ट्रैकिंग आदि विषयों के प्रैक्टिकल करवा कर पर्यटन व्यवसाय का व्यवहारिक ज्ञान दिया गया। कार्यशाला के दौरान गेस्ट लेक्चरर के रूप में मानव हिल रिसॉर्ट के प्रबंध निदेशक मेलाराम शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि हिमाचल प्रदेश में अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के कारण पर्यटन व्यवसाय की अपार संभावनाएं हैं और यहां स्वच्छ अवोहवा, नैसर्गिक सौंदर्य और शांत वातावरण का आनंद लेने के लिए हर साल देश-विदेश से  लाखों सैलानी आते हैं, इसलिए यहां टूरिज्म व्यवसाय में करियर की व्यापक संभावनाएं हैं । दूसरी ओर मानव हिल रिसॉर्ट के प्रबंधक कमल शर्मा ने कैंपिंग टेंट लगाने, हाउसकीपिंग एवं कुकिंग इत्यादि के प्रैक्टिकल करवाये। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगड़ाह के बच्चों ने एक दिवसीय कार्यशाला में भाग लिया जबकि जरवा स्कूल के विद्यार्थियों ने रात्रि ठहराव करके  रिजोर्ट में बोनफायर के दौरान गीत संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर खूब मौज मस्ती की।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.