राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- पुलिस थाना राजगढ़ में एक व्यक्ति के विरुद्ध यातायात में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रणबीर कुमार निवासी धार कलोनी डा0 कोटला पंजोला तह0 पच्छाद जिला सिरमौर के रूप में हुई है। आरोपी ने गाड़ी के कल पुर्जे, गैस सिलेण्डर और प्लास्टिक क्रेट को सड़क पर रखकर यातायात और आम जनता के आनेजाने में बाधा पहुँचाई थी। मामला धारा 285 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है और तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने सामान को आम रास्ता या सड़क में इस तरह से न रखें जिससे वाहनों या लोगों के चलने में बाधा उत्पन्न हो क्योंकि इससे किसी दुर्घटना होने की सम्भावना भी बनी रहती है और इस प्रकार का कार्य कानूनी अपराध है।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28