Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»प्रशिक्षण मार्फ़त कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही एनएसयूआई
    सिरमौर

    प्रशिक्षण मार्फ़त कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही एनएसयूआई

    By Himachal VartaMarch 7, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन (  हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-त्रिलोकपुर में आयोजित एनएसयूआई का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। इस शिविर में जिला सिरमौर के विभिन्न कॉलेजों से जुड़े एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने हिस्सा लिया। शिविर के दौरान छात्र हित से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ सामाजिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मीडिया से बात करते हुए एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर ने बताया कि जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगते त्रिलोकपुर में एनएसयूआई के छात्रों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
    जिसका आज विधिवत समापन हो गया। शिविर के दौरान छात्र हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और छात्रों को संगठन की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा समाज में फैल रही कुरीतियों को लेकर भी अलग-अलग सेशन आयोजित किए गए, जिसमें युवाओं की भूमिका और जागरूकता पर जोर दिया गया। मनदीप ठाकुर ने बताया कि शिविर के दौरान एनएसयूआई ने आने वाले समय में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा भी तैयार की।
    संगठन का कहना है कि जिला के अलग-अलग कॉलेज कैंपस में जाकर युवाओं को छात्र संगठनों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ताकि भविष्य में यह युवा राजनीति में भी अपनी पकड़ बना सके। इसके अलावा शिविर में समाज में फैल रहे चिट्टे जैसे सिंथेटिक नशे के खिलाफ भी जागरूकता अभियान चलाने की बात की गई , ताकि इस बुराई से युवाओं को बचाया जा सके।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.