नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)- मैसर्ज नंज मेड साइंस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड रामपुरघाट, पांवटा साहिब में अप्रेंटिस के 50 पदों को एक वर्ष के लिए भरा जाना है। इन पदों के लिए कैम्पस इंटरव्यू 12 मार्च, 2026 को उपरोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में प्रातः 11 बजे से आयोजित किए जाएगें।
जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अप्रेंटिस पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं/आईटीआई तथा आयु 18-20 वर्ष, वेतन 9600 तथा मुफ्त यात्रा व खाना सहित मेडिकल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा। अभ्यर्थी 12 मार्च को उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो तथा अन्य सभी प्रमाण पत्रों सहित भर्ती शिविर में भाग ले सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न0-98166-16319 पर भी संपर्क कर सकते है।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28