Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने किया कई संस्थानों का निरीक्षण, भेजी सरकार को रिपोर्ट
    सिरमौर

    खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने किया कई संस्थानों का निरीक्षण, भेजी सरकार को रिपोर्ट

    By Himachal VartaMarch 11, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे हिमाचल प्रदेश खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी पीडीएस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया गया और जहां-जहां अनियमितताएं सामने आईं जिसकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है। आयोग के अध्यक्ष पीसी कटयाल नाहन में आज पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। मीडिया से बात करते हुए आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि 7 मार्च से 10 मार्च तक इस चार दिवसीय सिरमौर दौरे के दौरान उन्होंने कई स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र ,आदर्श कारागार नाहन सहित कई डिपो आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान अधिकतर स्थानों पर व्यवस्था काफी हद तक ठीक देखने को मिला परंतु कुछ स्थानों पर अनियमिताएं भी देखने को मिली जिसकी रिपोर्ट खाद्य आयोग ने सरकार को भेज दी है। उन्होंने बताया कि इसी संबंध में डीसी कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि जिले में पीडीएस प्रणाली सुचारू रूप से चल रही है और पात्र लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए विभाग विशेष ध्यान दे रहा है। उन्होंने कहा कि  पीडीएस के तहत वितरित होने वाली खाद्य सामग्री की मात्रा और गुणवत्ता की जांच के लिए विभाग को सप्लाई करने वाली आटा मिल और डिपो से सैंपल भी लिए जाएंगे जिसको लेकर आयोग ने सरकार को भी सुझाव भेज दिए है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.