Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के समावेशी विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध- विनोद सुल्तानपुरी
    सोलन

    राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के समावेशी विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध- विनोद सुल्तानपुरी

    By Himachal VartaMarch 12, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के समावेशी विकास और कल्याण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। विनोद सुल्तानपुरी आज परवाणु में विभिन्न विकासात्मक कार्यो का लोकार्पण करने के उपरान्त एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
    विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव को आत्मनिर्भर बनाए बिना प्रदेश का चहुंमुखी विकास नहीं किया जा सकता। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सरकार ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाएं आरम्भ की हैं। गाय व भैंस के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाना, प्राकृतिक खेती से उगाए गए उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में आशातीत वृद्धि व प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक पहुंचने के लिए ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम इसी दिशा में सकारात्मक पहल है।
    विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में किसानों, बागवानों व पशु पालकों के हित के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार राजस्व घाटा अनुदान बन्द करने के कारण उत्पन्न वित्तीय परिस्थिति से निपटने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अपने तीन साल के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने वित्तीय अनुशासन के साथ हिमाचल की आर्थिकी को सुधारने के लिए प्रयास किए हैं और तीन वर्ष में अपने प्रयासों से 3800 करोड़ रुपए से अधिक राजस्व एकत्रित किया है जोकि पूर्व सरकार की तुलना में कहीं अधिक है।
    विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परवाणु क्षेत्र के बच्चों के विकास के लिए कौशल विकास कार्यक्रम के तहत 10 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है ताकि बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ-साथ, इस क्षेत्र की उत्पादकता भी बढ़ सके।
    विधायक ने नगर परिषद परवाणू के मैदान में 10 लाख रुपए की लागत से 105 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया ।
    उन्होंने कहा कि यह तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे देश की आन, बान और शान है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा हमारे वीर शहीदों के त्याग और हर भारतीय के गर्व का प्रतीक है।
    इस अवसर पर विधायक ने दशहरा ग्राउंड में 05 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित दशहरा ग्राउंड में हाई मास्ट लाइट, 03 लाख रुपये की लागत से नव निर्मित नगर परिषद आनंद पार्क में सेल्फी पॉइंट, 10 लाख रुपये की लागत से शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थापित 24 सीसीटीवी कैमरों का विधिवत शुभारम्भ, 09 लाख रुपये से चैनेलाइजेशन स्टॉर्म वॉटर मैनेजमेंट कार्य का शुभारंभ किया। इस निर्माण कार्य से क्षेत्र के लोगों को सिरमौर चौक पर लंबे समय से जो कलवट में पानी भरने की समस्या थी उससे निजात मिलेगी।
    नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष मनीष शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
    इसके पश्चात विनोद सुल्तानपुरी ने समेकित बाल विकास परियोजना द्वारा आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में शिरकत की तथा महिलाओं को सम्मानित किया।
    कृषि उपज विपणन समिति सोलन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, नगर परिषद परवाणू के पूर्व उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवीन सूद, देवेंद्र शर्मा, मोहन लाल, रुपलाल व गुरुदेव, उपमंडलाधिकारी कसौली महेंद्र प्रताप सिंह सहायक आयुक्त परवाणू शेफाली शर्मा, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार, समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर आभा पंवार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.