Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राजगढ़ के सेर गांव में सजा आयुष किसान मेला- निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं आयोजित
    सिरमौर

    राजगढ़ के सेर गांव में सजा आयुष किसान मेला- निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं आयोजित

    By Himachal VartaMarch 16, 2026
    Facebook WhatsApp
    राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- राजगढ़ से सटे  ग्रामसेर (पंचायत सेर जगास) में आयुष किसान मेले का सफल आयोजन किया गया। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के आयुष मिशन के तहत आयोजित इस मेले का आयोजन आयुष विभाग के राजगढ़ कार्यालय द्वारा किया गया इस मेले का शुभारंभ उप मंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डाक्टर प्रियंका सुद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया मेले बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेद और योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से जोड़ना रहा।
    मेले के दौरान अनुभवी आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। विशेष रूप से मधुमेह (डायबिटीज) और हीमोग्लोबिन की जांच निःशुल्क की गई, जिससे लोगों को अपनी सेहत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।
    इस अवसर पर योग विशेषज्ञों द्वारा योग शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से कई बीमारियों से बचाव संभव है और शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।
    मेले में लोगों को निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयों का वितरण भी किया गया। साथ ही औषधीय पौधों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें किसानों और ग्रामीणों को इन पौधों के औषधीय गुणों तथा इन्हें घर और खेतों में उगाने की विधि के बारे में विस्तार से बताया गया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.