Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कांग्रेस सरकार के तीन बजट घोषणाओं तक सीमित, धरातल पर विकास शून्य : डॉ. राजीव बिंदल
    सिरमौर

    कांग्रेस सरकार के तीन बजट घोषणाओं तक सीमित, धरातल पर विकास शून्य : डॉ. राजीव बिंदल

    By Himachal VartaMarch 17, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुखू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अब अपना चौथा बजट प्रस्तुत करने जा रही है और यह इस सरकार के कार्यकाल का अंतिम वर्ष भी है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रस्तुत किए गए तीन बजटों की घोषणाओं का क्या हुआ, इसका जवाब आज प्रदेश की जनता सरकार से मांग रही है।
    डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हर बजट में बड़ी-बड़ी घोषणाएं कीं, लेकिन उन घोषणाओं को जमीन पर उतारने में सरकार पूरी तरह असफल रही है। आज स्थिति यह है कि प्रदेश में सेवानिवृत्त कर्मचारी सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, बेरोजगार युवा आंदोलन कर रहे हैं, महिलाएं, किसान और बागवान परेशान हैं और प्रदेश का विकास लगभग ठप पड़ गया है।
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव के समय एक बड़ा घोषणा पत्र जारी किया था और सत्ता में आने के बाद उसे कैबिनेट में सरकारी दस्तावेज के रूप में स्वीकार भी किया गया। लेकिन उस घोषणा पत्र में किए गए वादों का आज तक कोई अता-पता नहीं है।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने पहली कैबिनेट में 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, साथ ही पहले वर्ष में 5 लाख रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही थी, लेकिन आज तक यह वादे केवल कागजों तक सीमित हैं। इसी प्रकार 28 लाख महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने की गारंटी भी पहली कैबिनेट में लागू करने का दावा किया गया था, लेकिन वह भी पूरा नहीं हो सका।
    डॉ. बिंदल ने कहा कि किसानों, बागवानों, युवाओं और विकास से जुड़े तमाम वादे आज भी अधूरे पड़े हैं। प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि तीन वर्षों में जो बजट पास हुए, उन योजनाओं का क्रियान्वयन आखिर क्यों नहीं हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि यह सरकार की अक्षमता है या प्रशासनिक विफलता, जिसके कारण बजटीय घोषणाएं जमीन पर नहीं उतर पा रही हैं।
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले तीन वर्षों में लगभग ₹45,000 करोड़ का कर्ज लिया है, लेकिन प्रदेश की जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पैसा आखिर कहां खर्च हुआ और किसे लाभ पहुंचाया गया, इसका जवाब भी सरकार को देना चाहिए।
    डॉ. बिंदल ने कहा कि एक ओर सरकार लगातार कर्ज ले रही है, वहीं दूसरी ओर जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है। सरकार ने डीजल पर वैट बढ़ाया, स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ाई, एचआरटीसी बस किराया बढ़ाया, बिजली और पेयजल की दरों में वृद्धि की, साथ ही सीमेंट सहित कई आवश्यक वस्तुओं के दामों में भी वृद्धि हुई है और विभिन्न प्रकार के सेस लगाए गए हैं।
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जनता परेशान है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चौथे बजट के समय प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से यह जानना चाहती है कि पिछले तीन वर्षों में किए गए वादों और बजटीय घोषणाओं का क्या हुआ और जनता को वास्तविक राहत कब मिलेगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.