नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-केंद्रीय कारागार नाहन में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी की शुक्रवार शाम नाहन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मृतक की पहचान हरभजन सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी पांवटा साहिब के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 13 वर्षों से हत्या के मामले में सजा काट रहा था। जानकारी के अनुसार कैदी गले के कैंसर से पीड़ित था और उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। दो-तीन दिन पहले ही उसे उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने कीमोथेरेपी की सलाह दी थी। शुक्रवार को कैदी को दांत निकालने के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जिसके बाद उसे वापस जेल लाया गया। जेल पहुंचने के कुछ समय बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसके मुंह से खून आने लगा। जेल प्रशासन ने तुरंत उसे नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और शव को मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित रखा गया है। जेल अधीक्षक भानु प्रकाश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कैदी गंभीर बीमारी से ग्रस्त था और उसका उपचार चल रहा था। उन्होंने बताया कि परिजनों को भी सूचना दे दी गई है और आगामी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
Breakng
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
- उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
- 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
- आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
Wednesday, June 3