Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब के देवी नगर में नकाबपोश हमलावरों का हमला, घर में घुसकर तोड़फोड़, कई घायल
    सिरमौर

    पांवटा साहिब के देवी नगर में नकाबपोश हमलावरों का हमला, घर में घुसकर तोड़फोड़, कई घायल

    By Himachal VartaMarch 26, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- देवी नगर, वार्ड नंबर 10 में करीब 15 नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा एक मकान में प्रवेश कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। हमलावर डंडों, लोहे की रॉड और तलवारों के साथ पहुंचे थे। घटना के दौरान घर में मौजूद व्यक्तियों को चोटें आई हैं। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हुई है, जिसमें हमलावरों की गतिविधियां देखी जा सकती हैं।
    हमलावरों द्वारा घर की खिड़कियों, दरवाजों और बाहर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। इस घटना में जावेद अली के परिवार को प्रभावित किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामले में अभिषेक, आशिक उर्फ काका और साहिदा के नाम सामने आए हैं। मामले में आपसी विवाद के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण करवा लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि संदिग्धों की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है और जांच प्रक्रिया जारी है।  घटना के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.