नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन के समीप शंभुवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति की करंट लगने से मृत्यु होने की घटना दर्ज की गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार देर रात लगभग 1:30 बजे की है, जब शुमटी निवासी गांव पीर भोली, जिला बिलासपुर यमुनानगर अपने ट्रक पर तिरपाल डालने के लिए छत पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों के संपर्क में आ गया, जिससे उसे करंट लगा। घटना के समय वह कार्य कर रहा था और करंट लगने के बाद उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है, ताकि मृत्यु के कारणों की पुष्टि की जा सके। एसपी सिरमौर निश्चिन्त सिंह नेगी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और घटनाक्रम के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28
