नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-हिमाचल प्रदेश में महंगाई को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल, प्रदेश सरकार पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाने की तैयारी में है। ऐसे में इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है जिसे लेकरता में नाराजगी देखी जा रही है। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा राजीव बिंदल ने बताया कि हिमाचल सरकार दोनों ईंधनों पर करीब पांच-पांच रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी करने जा रही है और अगर ऐसा होता है, तो इसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि ईंधन महंगा होने के साथ ही परिवहन लागत बढ़ेगी और इसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी देखने को मिलेगा। सब्जियों से लेकर राशन और अन्य जरूरी सामान तक, हर चीज महंगी हो सकती है। वहीं, पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए यह फैसला अतिरिक्त बोझ साबित होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। ताकि आम आदमी को राहत मिल सके।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
