सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने गत दिवस ग्राम पंचायत ममलीग के ध्यावला गांव में निर्माणाधीन सैनिक सामुदायिक भवन का औचक निरीक्षण किया।
सैनिक सामुदायिक भवन का निर्माण एक्स सर्विसेज लीग सायरी-ममलीग जुब्बड़हट्टी द्वारा करवाया जा रहा है।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर निर्माण कार्य की निरीक्षण किया व समुचित जानकारी प्राप्त की।
सैनिक कल्याण मंत्री ने निर्माण कार्य पर संतुष्टि जताई और पूर्व सैनिकों को समाज व युवाओं को सही दिशा पर ले जाने के लिए प्रेरित करना का आग्रह किया।
लीग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर नरेश कौंडल ने इस अवसर पर निर्माण कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी साझा की।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर हरनाम सिंह, सूबेदार चरन दास भारद्वाज, नायक रतन लाल, सूबेदार मेजर देवेंद्र वर्मा, कारगिल योद्धा लेफ्टिनेंट दिवाकर दत्त, हवलदार मोहिंदर चौहान, फ्लाइट लेफ्टिनेंट त्रिलोक शांडिल, कैप्टन गीता राम परिहार सहित अन्य उपस्थित थे।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
