नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- त्रिलोकपुर- पालियों संपर्क मार्ग पर आज पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। शव की अभी तक शिनाख्त नही हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय युवक सड़क किनारे लगे पैराफिट पर सोया हुआ था। दोपहर के वक्त संतुलन बिगड़ने के कारण वह पैराफिट से सीधे नीचे गहरे खाले में जा गिरा। मृतक की बाजू पर “धनेश्वर प्रजापति” नाम का टैटू बना हुआ है। पुलिस इसी नाम को आधार मानकर उसकी पहचान के प्रयास कर रही है। एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक स्थानीय निवासी नही है। जांच से लगता है कि युवक अन्य किसी राज्य का निवासी है। माना जा रहा है वह मेले आया हो। एसपी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4