नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):– पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप ने ‘प्राइड ऑफ हिल्स’ योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को 3920 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान करने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समस्त हिमाचलवासियों कीमत ओर से आभार व्यक्त किया है। रीना कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार लंबे समय से केंद्र सरकार पर भेदभाव करने का राग अलापती रही है, लेकिन ‘प्राइड ऑफ हिल्स’ योजना के तहत मिली यह बड़ी वित्तीय सहायता उन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करती है। उन्होंने कहा कि यह सहायता इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर पूरी तरह गंभीर और प्रतिबद्ध है।विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल प्रदेश को विशेष प्राथमिकता दी है। 3920 करोड़ की यह सहायता प्रदेश में आधारभूत ढांचे, सड़क, पेयजल, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों को मजबूती प्रदान करेगी। इससे पहाड़ी राज्य की विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को गति मिलेगी। रीना कश्यप ने आशा व्यक्त की कि प्रदेश सरकार केंद्र सरकार द्वारा दी गई इस सहायता का उपयोग पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और जनहित में करेगी, ताकि इसका लाभ प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे व्यक्ति तक पहुंचे। विधायक ने कहा कि ‘प्राइड ऑफ हिल्स’ योजना हिमाचल प्रदेश के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Wednesday, July 22
