सोलन( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा गत दिवस सड़क पर रहने वाले बच्चों व भिख मांगने वाले बच्चों का रेस्क्यू करने के लिए विशेष अभियान आयोजित किया गया। यह जानकारी ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अकांक्षा डोगरा ने दी।
अकांक्षा डोगरा ने कहा कि यह अभियान मशरूम चौक, चिल्ड्रन पार्क, पुराना बस अड्डा, शूलिनी माता मंदिर तथा चौक बाज़ार सोलन में किया गया।
सचिव ने कहा कि अभियान के दौरान 03 बच्चों का रेस्क्यू किया गया। इनमें से 01 बच्चे को शिमला व 02 बच्चों को शेल्टर होम कथेड़ भेजा गया ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।
उन्होंने कहा कि यह अभियान ज़िला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड लाईन, चाइल्ड वेल्फेयर समिति, पुलिस विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
अकांक्षा डोगरा ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान कार्यान्वित किए जाएंगे ताकि ऐसे बच्चों को उचित शिक्षा का अधिकार मिल सके तथा उनका भविष्य उज्जवल बन सके।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4