नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर में आज ब्लैक डे के रूप में मजदूरों ने फैक्ट्री गेट पर एकजुट होकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता टाटा कंस्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड संबंधित सीटू धौला कुआँ के अध्यक्ष महासचिव. लेखराज और बंसी लाला ने की। इस अवसर पर सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार उपस्थित. रहे। आशीष कुमार ने कहा कि ये चारों लेबर कोड मजदूरों को बंधुआ बनाने वाले काले कानून हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कानूनों के लागू होने से मजदूरों के काम के घंटे बढ़ाकर 12 घंटे तक किए जा सकते हैं, जो श्रमिकों के शोषण को और बढ़ाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इन कानूनों के जरिए मजदूरों के यूनियन बनाने के अधिकार को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, जिससे उनकी आवाज दबाई जा सके। साथ ही मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा—जैसे पीएफ, ईएसआई और अन्य सुविधाओं—पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। प्रदर्शन में सीटू जिला उपाध्यक्ष लेखराज, यूनियन के महासचिव बंसी लाल, पूर्व महासचिव जालम सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश, अजीत पाल तथा किसान सभा के पूर्व राज्य उपाध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा सहित अनेक मजदूर नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मजदूर विरोधी कानूनों को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Wednesday, July 22
