Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आठ अप्रैल से सिरमौर में शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद
    सिरमौर

    आठ अप्रैल से सिरमौर में शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद

    By Himachal VartaApril 3, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर में गेहूं  खरीद की प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी के तहत जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने जिला में दो खरीद केंद्र अधिसूचित किए हैं। जहां पर किसान अपना गेहूं बेच सकेगा जिसके लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक शमशेर सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देशों के मुताबिक जिला सिरमौर में आठ अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू होगी।
    सरकार द्वारा इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2550 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है , जो कि गत वर्ष के मुकाबले 160 रुपए अधिक है। जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिल सके। विभाग द्वारा पांवटा साहिब और धौला कुआं को अधिसूचित खरीद केंद्र बनाया है, जहां किसान अपनी फसल बेच सकेंगे। इस वर्ष विभाग ने करीब 10 हजार क्विंटल गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य के मुताबिक 7000 क्विंटल पांवटा साहिब और 3000 क्विंटल धौला कुआं से खरीदा जाना है। उन्होंने कहा कि गेहूं बेचने के लिए किसानों को पहले ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है और यह ऑनलाइन पंजीकरण 1 मार्च से शुरू हो चुका है।
    इसके बिना खरीद प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया जा सकेगा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि किसानों को उनकी फसल का भुगतान खरीद के अगले ही दिन ऑनलाइन माध्यम से सीधे उनके खाते में किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और सुविधा दोनों होंगी। वहीं मंडियों में आने वाले गेहूं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नमी की जांच भी की जाएगी। इसके लिए कृषि विभाग दोनों खरीद केंद्रों पर तकनीकी विशेषज्ञों की तैनाती करेगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.