नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-श्री रेणूका जी क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा हरिपुरधार-नौहराधार सड़क मार्ग पर चाढ़ना के नजदीक एक स्विफ्ट कार ने HP88A-6058 अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस के अनुसार मौत का शिकार बने युवकों की पहचान 18 वर्षीय गुलशन पुत्र राम विलास , निवासी जिला सिमडेगा, झारखंड व 29 वर्षीय नरेश कुमार बारू राम, निवासी कुपवी, जिला शिमला के रूप में हुई है। इस हादसे में गम्भीर रूप से घायल कार चालक विपिन निवासी जिला कांगड़ा को नौहराधार स्वास्थ्य केंद्र में में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना ग्रस्त कार में तीनों युवक कुलग से बद्दी जा रहे थे। इसी बीच चाढ़ना के नजदीक यह हादसा हो गया। कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे कि पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये कब्जे में ले लिया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
Breakng
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
- रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
Monday, September 28
