नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- ऑल इंडिया सैनी सेवा समाजका साधारण अधिवेशन गुरुद्वारा गुरु चरण निवास शिवपुर मैं हुआ। इस अधिवेशन की अध्यक्षता पांवटा साहिब मंडल के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह गैरी सैनी और हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष श्री अनिल सैनी जी ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में सैनी समुदाय से लोगों शिरकत की। शिवपुर,नवादा, अकालगढ़, फूलपुर और काहनूवाला से आए हुए वरिष्ठ नागरिकों का विशेष समान ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के द्वारा किया गया। तत्पश्चात सैनी समाज से आए हुए बहुत से लोगों ने अपनी अपनी बात रखी तथा समाज की उत्थान के लिए सकारात्मक सुझाव दिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह सैनी गैरीऔर प्रदेश अध्यक्ष अनिल सैनी बताया कि इस समाज इस समाज को इकट्ठा होने की क्या जरूरत है तथा संगठित होकर समाज क्या-क्या कर सकता है? उन्होंने यह भी बताया कि की सर्वप्रथम हमारी सरकार से मांग है कि सनी कल्याण बोर्ड का शीघ्रातिशीघ्र गठन हो। उन्होंने बताया गया कि हम किस तरह महिला उत्थान, युवा रोजगार, नशा मुक्ति, मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर , गरीब कन्या विवाह सहायता, महिला सशक्तिकरण आदि पर हम सब इस समाज में मिलकर काम करेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि हम शीघ्र ही समाज के युवा मंडल और समाज की महिला मंडल की कार्यकारिणी भी जल्द ही बनाई जाएगी। इस अवसर पर ऑल इंडिया सैनिक सेवा समाज से मंडल कार्यकारिणी भी उपस्थित रही।
Breakng
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
- रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
Monday, September 28
